पिस्तौल, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

सघन वाहन जांच अभियान के दौरान हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.

मझौलिया/मैनाटांड़. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन, फ्लैग मार्च और सघन वाहन जांच अभियान के दौरान हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पहला मामला मझौलिया थाना क्षेत्र का है. माधोपुर जीरात के पास वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर बाजार निवासी रुस्तम अली के पुत्र शाहनवाज आलम उर्फ अरमान (27 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस अभियान में अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और एसएसबी की टीम भी शामिल थी. दूसरा मामला इनरवा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने पिड़ारी गांव से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को पकड़ा है. इनमें से एक युवक नाबालिग बताया गया है. थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर आर्म्स के साथ फोटो अपलोड करने की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. जांच में पुष्टि होने के बाद छापेमारी कर मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर एक नाबालिग किशोर के घर से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है. मुन्ना कुमार को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को विधि के अनुरूप कार्रवाई के तहत भेजा गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और हथियारबाजी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >