मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल व लैपटाप की चोरी

कुमारबाग थाना क्षेत्र के लोहियरिया चौक के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल चुरा लिए हैं.

चनपटिया . कुमारबाग थाना क्षेत्र के लोहियरिया चौक के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल चुरा लिए हैं. जानकारी के अनुसार कुमारबाग थाना के लोहियरिया चौक के पास स्थित उमा इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे और अंदर से शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के समान चुरा लिए. शुक्रवार की सुबह दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई. मोबाइल दुकानदार विनीत कुशवाहा ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर पर चला गया था. शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे उसकी नींद खुली, तो उसने मोबाइल पर दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा. मोबाइल में सीसीटीवी का एप्प तो खुला लेकिन स्क्रीन पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया. जिससे दुकानदार को शक गहराने लगा. उसने तुरंत घर से दुकान पहुंचा. वहां देखा कि शटर के बगल में मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. घर में घुसा तो अंदर से दुकान के शटर का ताला भी टूटा था और दुकान में रखा सैकड़ों मोबाइल गायब था. चोरों ने सीसीटीवी के डिवीआर को भी उड़ा लिए था. दुकानदार ने तुरंत घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. बाद में विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी पहुंची. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई नमूने संग्रह किए. दुकानदार विनीत कुशवाहा ने बताया कि चोरों ने करीब 50-60 लाख रुपये मूल्य के करीब 200 पीस मोबाइल, दो लैपटॉप सहित नकद रुपये की चोरी कर ली है. दुकानदार ने पुलिस से जल्द ही समानों के बरामदगी की गुहार लगाई है. इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके. जल्द ही चोरी का उद्भेदन कर लिया जायेगा. इधर, दुकानदार ने पुलिस से चोरी हुए समानों के बरामदगी की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >