गैस सिलेंडर लीक होने के कारण लगी आग घर जलकर राख

श्रीनगर थाना क्षेत्र के बघही बघंबरपुर पंचायत की घटना

श्रीनगर. थाना क्षेत्र के बघही बघंबरपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में आग लगने से घर समेत सभी संपत्ति जलकर राख हो गया. अग्निपीड़ित कान्ति देवी ने बताई कि सोमवार के रात्रि में खाना बन रहा था. तभी गैस सिलेंडर लीक हो गया. जिसके कारण आग पकड़ लिया. देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया. ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया, तब-तक घर में रखें कपड़े, बर्तन, गहना, अनाज, रुपये समेत सब कुछ जलकर राख हो गया है. घटना के सूचना पर पंचायत के सरपंच विपिन कुमार पहुंच पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का मांग किया. इसकी सूचना अंचलाधिकारी व स्थानीय थाना को दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >