डबल इंजन की सरकार में विकास की गंगा बह रही है: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को थरूहट की हरनाटांड़ हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित एक जदयू की विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की.

हरनाटांड़. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को थरूहट की हरनाटांड़ हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित एक जदयू की विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की. इस मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार भी मौजूद रहें. थरूहट के मतदाताओं से सीएम ने किया अपील. “विकास के लिए एनडीए को दें समर्थन” सीएम नीतीश ने कहा कि वाल्मीकिनगर का इलाका प्रकृति की गोद में बसा है-जंगल, पहाड़ और नदियों से घिरा यह इलाका अब इको-टूरिज्म का केंद्र बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि मदनपुर–पनियहवा सड़क, इनरवा तक नहर किनारे सड़क और सैनिक सड़क निर्माण कार्य जैसे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के ऐतिहासिक विकास की मिसाल हैं.सीएम ने कहा,“2005 के पहले यहां कोई विकास कार्य नहीं होते थे.लालू-राबड़ी सरकार के समय अपराध और डर का माहौल था. लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में काम हो रहा है.जनसभा में विपक्षी नेताओं ने थामा जेडीयू का दामन. जनसभा के दौरान एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला.बसपा नेता वैधनाथ उरांव और राजद नेता एवं पूर्व प्रत्याशी हेमंत उर्फ सुमंत कुमार महतो ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मंत्री विजय चौधरी की उपस्थिति में रिंकू सिंह के समर्थन की घोषणा की.इससे थरुहट क्षेत्र में जेडीयू की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है.रिंकू सिंह पर भरोसा जताया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दो बार के विधायक धीरेन्द्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने वाल्मीकिनगर में कई विकास कार्य करवाए हैं.उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा,“अगर आप रिंकू सिंह को जिताएंगे तो यह क्षेत्र और बिहार दोनों और तेज़ी से विकसित होंगे.हमारा उद्देश्य है.विकसित बिहार, सशक्त बिहार .मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महागठबंधन पर हल्की टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले की परिस्थितियां किसी से छिपी नहीं हैं.उन्होंने बताया कि उस समय राज्य विकास,शिक्षा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था के मामले में पिछड़ा हुआ था, जिसे सरकार ने समय के साथ सुधारने का कार्य किया है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में सड़क, पुल-पुलिया, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न सामाजिक योजनाओं के विस्तार से लोगों को सीधा लाभ मिला है सभा के दौरान विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वृद्धजन पेंशन, बालिका शिक्षा योजना,छात्र क्रेडिट कार्ड योजना और स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी कई योजनाओं से आम जनता लाभान्वित हुई है.मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी.बैजनाथ उरांव पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसपा नेता और सुमंत कुमार पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह राजद नेता(पूर्व जिला अध्यक्ष राजद).इस दौरान थारू समाज से आने वाले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व राजद जिला अध्यक्ष सुमंत कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण की.इससे स्थानीय क्षेत्र में सियासी चर्चा तेज हो गई है.सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान कर जदयू प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >