हरित बिहार का सपना होगा पूरा, 2028 तक 17 फीसदी वन विस्तार का लक्ष्य : मंत्री

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 2028 तक हरित बिहार का सपना पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

बेतिया. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 2028 तक हरित बिहार का सपना पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 2028 तक बिहार में 17 फीसदी वन विस्तार का लक्ष्य तय किया गया है. जबकि 2004 से अब तक 15 फीसदी वन के विस्तार में बिहार सरकार सफल रही है आगे भी इसको सफलीभूत करने के लिए कई तरह से विभाग के पदाधिकारी और कर्मी लगे हुए हैं. मंत्री डॉ. कुमार गुरूवार को जिला वन मुख्यालय परिसर में बनकर तैयार बेतिया वन प्रमंडल के नवनिर्मित भवन का उदघाटन करने के बाद जीविका दीदीयों और पत्रकारों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. मंत्री ने कहा कि वन विभाग प्रतिवर्ष आठ करोड़ पौधे लगाती है, लेकिन विभाग का लक्ष्य है कि इसमें जन भागीदारी बढ़ायी जाय और इसी अभियान के तहत पौधे लगाने के लिए जीविका दीदीयों के माध्यम से प्रत्येक जिले में 20 हजार पौधे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान उनको इसके अलावा पर्यावरण मित्रों के माध्यम से भी इस योजना को गति दी जा रही है. उन्होंने बताया कि वन विस्तार योजना को गति देने के लिए वे पटना में विभिन्न जिलो से 100 पर्यावरण मित्रों को बुलाकर उनको सम्मानित करेंगे. उन्होंने बताया कि उन्होंने दो दिवसीय दौरे में पाया है कि चंपारण में वन विस्तार को लेकर काफी कार्य हुए है. मंत्री ने कहा कि वन विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा करने के लिए और किसानों के आय को दुगुना करने के लिए कई ठोस कदम उठाये गये हैं. इसके मद्देनजर किसानों को छह हजार रुपये तो दिये जा रहे हैं. वहीं किसान वानिकी योजना के तहत किसानों को दस रुपये की लागत से फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. साथ ही वन विभाग उन्हें 10 रुपये के सात गुना पैसे देकर उनके आय को फलदार वृक्ष के माध्यम से आय को दस गुणा से भी अधिक करने नीति बनाया है. उन्होंने किसानों से अपील किया कि अपने खेत से एक बीघा में पौधे लगाये और आय को बढ़ाए. मौके पर वन संरक्षक सह प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ नेशा मणि के, बेतिया डीएफओ आतीश कुमार, अमरेश कुमार, विजय उर्फ आलू पांडेय समेत अनेक जीविका दीदी व पर्यावरण मित्र मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >