पहले पत्थर से कुचले और फिर रेल ट्रैक पर फेंक दी मझौलिया के दीपक गूंजन की लाश

नरकटियागंज-रक्सौल रेल खंड के भौंरा रेलवे ढाला पर मिली मझौलिया के दीपक गूंजन पटेल की हत्या की गयी थी.

नरकटियागंज. नरकटियागंज-रक्सौल रेल खंड के भौंरा रेलवे ढाला पर मिली मझौलिया के दीपक गूंजन पटेल की हत्या की गयी थी. वह ट्रेन से कटकर नही मरा था. हत्या मामले का पुलिस ने न सिर्फ उदभेदन कर लिया है. बल्कि इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवको में पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र निवासी रोहित कुमार, मुराद आलम और प्रदीप कुमार उर्फ साधू कुमार शामिल है. एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों युवकों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि 12 जुलाई 2025 को बलथर थाना क्षेत्र के भौरा रेलवे ढाला पर मझौलिया के युवक दीपक गूंजन पटेल की लाश पुलिस को मिली थी. पुलिस को पहले लगा कि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है, लेकिन मामले में मृतक की मां मझौलिया थाना क्षेत्र के पटबंदी गांव निवासी मंतूरा देवी ने बलथर थाना में हत्या की एफआइआर दर्ज कराई. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जब मालूम चला कि यह एक्सिडेंट नहीं, बल्कि प्लान के तहत मर्डर है तो जांच तेज कर दी गई. एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू किया गया. जांच के क्रम में पता चला कि मृतक का एक नाबालिग लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. हालांकि उसी लड़की से आरोपित रोहित भी प्रेम करता था. जब रोहित को पता चला कि उसकी प्रेमिका से बस ड्राइवर दीपक का अफेयर चल रहा है तो वह आग बबूला हो गया. अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर दीपक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. घटना के दिन दीपक मझौलिया से अपने प्रेमिका से मिलने बलथर थाना क्षेत्र में आया था. उसकी भनक रोहित को लग गई. रोहित उक्त सभी अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक प्लान बनाया. दीपक से दोस्ती कर उसे एक होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया. फिर रेलवे ट्रैक पर लेकर गये. वहां रेलवे के ही पत्थर से उसको कूचकर हत्या कर दिए. हत्या करने के बाद उन्होंने दीपक के शव को घसीटकर पास में ही भौंरा रेलवे ढाला पर ले गये और वही पर छोड़कर फरार हो गए. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपितों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दीपक के शव को रेलवे ढाला पर रखा, ताकि पुलिस को यह लगे कि महज यह एक्सिडेंट है. लेकिन तकनीकी अनुसंधान और दिपक के मोबाइल से मिले साक्ष्य के दम पर हत्या की मिस्ट्री सुलझा दी गई है. एसडीपीओ ने बताया कि हत्या में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. इसमें एक अन्य युवक फरार है. बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >