16 दिन पहले नहाने के दौरान नदी में डूबा था रेहान, अब किनारे मिला कंकाल, परिवार में मातम

बेतिया के पंडई में गंडक नदी में 16 दिन पहले नहाने के दौरान डूबे किशोर एहसान अली उर्फ रेहान का कंकाल मिला है. नदी किनारे कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने कपड़ों से रेहान के रूप में की पहचान.

Bettiah River Drowning: बेतिया के पंडई स्थित गंडक नदी में 16 दिन पहले डूबे किशोर एहसान अली उर्फ रेहान का कंकाल शनिवार को बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी ढाला का रहने वाला था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

16 जुलाई को नहाने के दौरान नदी में डूबा था रेहान

जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को जुल्फेकर मियां का पुत्र एहसान अली उर्फ रेहान पंडई में गंडक नदी में नहाने गया था.

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की ओर से काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

नदी किनारे मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान

शनिवार को नदी किनारे एक कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

इसके बाद परिजनों को बुलाया गया. उन्होंने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर कंकाल की पहचान रेहान के रूप में की. लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था.

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम के लिए अवशेष भेजे गए हैं और मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

परिवार में पसरा मातम

रेहान की मौत की पुष्टि होने के बाद उसके घर में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >