मिट्टी खोदने के क्रम में सुरंग का चट्टान गिरने से किशोर की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में मिट्टी लाने गए एक किशोर मौत मिट्टी खोदने के क्रम में घटनास्थल पर ही हो गई है.

गौनाहा. स्थानीय थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में मिट्टी लाने गए एक किशोर मौत मिट्टी खोदने के क्रम में घटनास्थल पर ही हो गई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौनाहा पुलिस ने शव बरामद कर मृतक को रेफर अस्पताल गौनाहा लाया है. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा जा रहा है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि 10 बजे सुबह में रमपुरवा निवासी बहादुर चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र राजू कुमार छठ पूजा को लेकर मिट्टी ग्रामीण बच्चों के साथ लाने अशोक स्तंभ में रमपुरवा के पास गया था. जहां मिट्टी खोदने के क्रम में मिट्टी का चट्टान गिरने से दब जाने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी है. उपस्थित बच्चों के शोर मचाने पर आसपास में मिट्टी लाने गए और ग्रामीण महिला व पुरुषों द्वारा मिट्टी हटाकर उस बच्चे को बाहर निकल गया और उसके परिजनों को सूचना दी गई. साथ ही यह सूचना गौनहा पुलिस को भी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर रेफरल अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना को सुनकर बच्चे को देखने सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल परिसर में उम्र पड़ी. इधर मृतक की मां इंदु देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. मृतक अपने चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था. इससे छोटे दो भाई एक बहन हैं. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >