चनपटिया में पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चनपटिया के बिशुनपुर मादाकर गांव में एक 13 वर्षीय किशोर दीपू कुमार की घर के पास पोखर में डूबने से दुखद मौत हो गई. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Chanpatia News: कुमारबाग थाना क्षेत्र की लखौरा पंचायत के बिशुनपुर मादाकर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर दीपू कुमार की पोखर में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक की पहचान अशोक प्रसाद के पुत्र दीपू कुमार (13) के रूप में हुई है.

घर के पास पोखर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दीपू घर के समीप स्थित पोखर के पास गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान उसे पोखर से बाहर निकाला गया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ग्रामीणों की मदद से दीपू को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे.

पुलिस ने पूरी की कानूनी प्रक्रिया

कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किशोर की मौत पोखर में डूबने से हुई है.

उन्होंने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Birendra kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >