विस चुनाव में 3000 वाहनों के लक्ष्य तय, आज से सभी डिस्पैच सेंटर पर उपलब्ध होने लगेंगे वाहन

जिले में विधान सभा चुनाव को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

बेतिया. जिले में विधान सभा चुनाव को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस क्रम में वाहन की आवश्यकताओं को देखते हुए जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों के खोले गए डिस्पैच सेंटरों पर गुरुवार को सभी तरह के वाहन उपलब्ध कराए दिये जायेंगे. वाहन कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह डीपीजीआरओ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि वाहनों के वितरण को लेकर सभी तरह के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. डिस्पैच सेंटरों से सभी संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों के द्वारा निर्वाचन कार्य की जरूरत के हिसाब से वाहनों को डिस्पैच किया जाएगा. निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा ही यह तय किया जाएगा कि कौन सा वाहन किस कार्य के लिए दिया जाना है. जिले में चार-चार डिस्पैच सेंटर खोले गए हैं. इसमें बेतिया एमजेके कालेज परिसर में खोले गए डिस्पैच सेंटर से बेतिया, लौरिया, नौतन एवं चनपटिया विधान सभा क्षेत्रों के लिए वाहन उपलब्ध कराएं जाएंगे. जबकि नरकटियागंज में खोले गए डिस्पैच सिंटर से सिकटा एवं नरकटियागंज विधान सभा क्षेत्र के लिए बगहा में बगहा एवं वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए तथा रामनगर में रामनगर विधानसभा के लिए डिस्पैच सेंटर खोले गए हैं. ————- डिस्पैच सेटरों पर खोले जायेंगे चार तरह के लॉग बुक जिले के सभी डिस्पैच सेंटरों पर वाहनों के लिए अलग-अलग लॉग बुक खोलने का निर्देश दिया गया है. इसमें लॉल लाग बुक विधि व्यवस्था में लगे वाहनों के लिए खोला जाएगा. पीला लॉग सभी पोलिंग पार्टी के लिए दिए जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है. हल्का हरा लॉग बुक सीएएसएफ एवं बुलिस बलों के कार्य में लाने के लिए खोला जाएगा. जबकि उजला लॉग बुक सरकारी वाहनों के लिए खोला जाएगा. —————- 3000 से अधिक वाहनों के रखें गये हैं लक्ष्य इस बार के विधानसभा चुनाव कराने में 3000 हजार से अधिक बड़ी व छोटी वाहनों की जरूरत होगी. वर्तमान में जिले में पहुंची सीएएसएफ की टीम को लेकर 100 गाड़ियों को किराया पर लिया गया है. जिसके जरिए जिले में पहुंचने वाली अर्धसैनिक बलों को विधानसभा क्षेत्र में भेजा जा रहा है. वहीं चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त आब्जर्वरों के लिए 12 गाड़ी भी किराए पर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >