तमो मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया.

चनपटिया . दिल्ली के न्यू कम्युनिटी हॉल सराय रोहिल्ला में 29 एवं 30 दिसंबर को आयोजित तमो मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों-जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों की टीमों ने भाग लिया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया.

प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने कुल 16 स्वर्ण, 4 रजत एवं 10 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. बिहार की ओर से सीवान, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज एवं सारण जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था. इस शानदार उपलब्धि में पश्चिम चंपारण स्थित विवेकानंद अकाडेमी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही. एकेडमी के 30 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनका प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा. खास बात यह रही कि इनमें से अधिकांश खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यादवेंद्र सिंह संधू (शहीद भगत सिंह जी के बड़े भाई के पौत्र) ने खिलाड़ियों के जज्बे, संघर्ष और अनुशासन की खुले दिल से सराहना की. विवेकानंद एकेडमी के विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक जय प्रकाश भारती को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी. साथ ही यह घोषणा की गई कि शीघ्र ही चनपटिया में एक सम्मान समारोह आयोजित कर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >