नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के धुमनगर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है. जिसमें दोनों तरफ से तलवारें भांजी गई. इस घटना में दोनों पक्षों के तरफ से दो लोग घायल हो गए हैं. जिसमें तलवार लगने से एक युवक बूरी तरह से घायल हैं. अनुमंडलीय अस्पताल से उसे बेतिया रेफर कर दिया गया है.परिजन बता रहे हैं कि बेतिया से उसे गोरखपुर ले जाया गया है, जहां वह इलाजरत है. मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर एफआइआर दर्ज कराई है. एक पक्ष के साकिर हुसैन ने शिकारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें गांव के ही मुन्ना आलम, परवेज आलम, साहेब आलम समेत अन्य को आरोपित किया है. आरोप है कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था. उसी दौरान उक्त लोग लाठी डंडे और तलवार लेकर आ गये. मारपीट करने लगे. वहीं दुसरे पक्ष के परवेज आलम ने एफआइआर दर्ज कराई है. जिसमें साकिर हुसैन, साहील हुसैन, समीर हुसैन, सज्जाद हुसैन को आरोपित किया है.आरोप है कि उक्त सभी लोग तलवार एवं लाठी डंडे से लैस होकर आएं और मारपीट करने लगे. जिसमें मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए हैं. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
