Bettaih : किशोरी की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

मनुआपुल थाना क्षेत्र के गुरवलिया पंचायत के वार्ड 11 भरपटिया गांव में शनिवार की देर रात एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.

बेतिया. मनुआपुल थाना क्षेत्र के गुरवलिया पंचायत के वार्ड 11 भरपटिया गांव में शनिवार की देर रात एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी पहुंची हुई थी. जांच की रही है. पुलिस ने बताया कि मृतका भरपटिया निवासी रामधनी साह की 17 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी है. वह इंटर की छात्रा थी. शनिवार की रात घर के सभी सदस्य गांव के भोज साह के घर श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए हुए थे. इस बीच रानी घर में अकेली थी. वापस परिजन घर लौटे तो देखा कि उसका शव दुपट्टे से पंखा के खुंटी से लटका हुआ है. शव नीचे उतार कर घटना की सूचना पुलिस को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >