30 साल से नहीं मिली मजदूरी, लौरिया चीनी मिल के पूर्व कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार

लौरिया चीनी मिल के पूर्व कर्मचारी और दिवंगत कर्मियों के आश्रित 30 साल से अपनी मजदूरी के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द बकाया राशि जारी करने की मांग की है.

Sugar Mill Employee: बिहार राज्य चीनी निगम की लौरिया इकाई के पूर्व कर्मचारियों और दिवंगत कर्मियों के आश्रितों ने लगभग 30 वर्षों से लंबित मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम आवेदन सौंपा है. मजदूरों ने राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है.

विभागों के चक्कर लगा रहे पूर्व कर्मचारी

पूर्व कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भी न्याय नहीं मिलने से परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं.

1997 में बंद हुई मिल, तब से अटका भुगतान

बैठक में कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 1997 में लौरिया चीनी मिल में सीजनल और स्थायी कर्मचारी कार्यरत थे. 26 जनवरी 1997 को सभी कर्मचारियों को भविष्य निधि (पीएफ) के दायरे में लाया गया था. इसके बाद वर्ष 1996-97 के पेराई सत्र की पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन अचानक मिल बंद कर दी गई. तब से कर्मचारियों की मजदूरी का भुगतान लंबित है.

कई बार लगा चुके हैं अधिकारियों के चक्कर

रामेश्वर तिवारी, कामेश्वर तिवारी, राजेंद्र अवस्थी, बद्री ततवा, मधोली यादव और बेलाश यादव ने बताया कि बकाया भुगतान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

आश्रितों ने भी उठाई भुगतान की मांग

दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों ने भी सरकार से मानवीय आधार पर जल्द बकाया राशि देने की मांग की. स्व. भरत मिश्र की पत्नी कुसुम देवी, स्व. शंकर राउत की पत्नी जोनी देवी, स्व. चंदीरका धांगड़ की पत्नी सरस्वती देवी, रामपति देवी, फुलमती देवी, रामायण राम, मालती देवी और सरिता देवी ने कहा कि मजदूरी का भुगतान नहीं होने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है. उन्होंने सरकार से लंबित भुगतान के साथ पेंशन में बढ़ोतरी की भी मांग की.

यह भी पढ़ें: 15 घंटे बिजली गुल रहने से भड़के उपभोक्ता, सेमरा ग्रिड के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >