इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने असहायों के बीच कंबल वितरण किया

प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी नरकटियागंज द्वारा गौनाहा में असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया.

गौनाहा . प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी नरकटियागंज द्वारा गौनाहा में असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. यह वितरण नागेंद्र चौधरी के आवास के समीप आयोजित किया गया, जिसमें कुल 16 महिला एवं पुरुष लाभान्वित हुए. इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. आफताब आलम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के सिकटा, मैनाटांड़, गौनाहा, लौरिया एवं नरकटियागंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में गौनाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित गैस एजेंसी के समीप जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया गया. कंबल प्राप्त करने वालों में गौनाहा पंचायत की झलहा खातून, शिव महतो, मुक्ति महतो, बंगाली बीन, समसुल मियां, प्रभा देवी, कुंती देवी, मंतुरिया देवी, मुसम्मत माया, भागमती देवी, लीलावती देवी, तारामती देवी, तारामुन्नी देवी, मुसम्मत गायत्री एवं मुसम्मत मालती सहित अन्य शामिल हैं. कार्यक्रम के दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी संयुक्त सचिव संजय कुमार, अधिवक्ता विकास कुमार, आजीवन सदस्य रवि कुमार, नागेंद्र चौधरी, शंभू प्रसाद, विनय कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >