महारानी जानकी कुंवर कॉलेज के पीजी क्लास में योग विज्ञान की पढ़ाई नए युग का आरंभ : प्रो.रवींद्र

महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर 2024-26 के छात्र-छात्राओं के लिए योग विज्ञान विषय का शुक्रवार को सत्रारंभ किया गया.

बेतिया. महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर 2024-26 के छात्र-छात्राओं के लिए योग विज्ञान विषय का शुक्रवार को सत्रारंभ किया गया. प्राचार्य सह बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के डीन प्रो. (डॉ) रवींद्र कुमार चौधरी ने इस विशेष मौके पर कहा कि महारानी जानकी कुंवर कॉलेज के पीजी क्लास में योग विज्ञान की पढ़ाई के लिए एक नए युग का आरंभ हुआ है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एइसी अर्थात एबलिटी इन्हांसमेंट कोर्स के रूप में योगिक साइंस को शामिल किया गया है. इसका उद्देश्य छात्र छात्राओं को योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. महामहिम राज्यपाल के अध्यक्षता में गठित पाठ्यक्रम निर्धारण समिति के अनुसार “योग विज्ञान ” के तैयार विस्तृत पाठ्यक्रम को माननीय कुलपति प्रो.(डॉ) दिनेश चंद्र राय के मार्गदर्शन में यह लागू हो रहा है. योग प्रशिक्षक योगाचार्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि योग विज्ञान और अभ्यास के माध्यम से स्वस्थ, शुद्ध और सृजनशील युवा शक्ति का निर्माण करना. पीजी कला संकाय में भूगोल, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी तथा इंगलिश के छात्रों के लिए यौगिक साइंस की कक्षाएं शुरू की गई हैं. योग क्लब के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार चंदेल ने कहा कि आज भूगोल तथा अर्थशास्त्र के छात्र छात्राओं के लिए योग विज्ञान का सत्रारंभ किया गया है. शनिवार को इतिहास तथा राजनीतिक विज्ञान तथा 23 सितंबर को हिंदी तथा अंग्रेजी के छात्र-छात्राओं का सत्रारंभ कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है. ताकि वे योग विज्ञान के कक्षा के महत्व को समझ कर नियमित कक्षा के लिए उपस्थित रहे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन भूगोल के प्राध्यापक डॉ योगेंद्र सम्यक ने किया. इसमें अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेश कुमार राम, भारत भूषण, शशिरंजन कुमार, दिवाकर कुमार, रजनीश कुमार, अविनाश कुमार, सिंपल कुमारी, कृति, अन्नपूर्णा समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >