कोचिंग जा रहा छात्र लापता, अपहरण की आशंका

नगर के क्रिश्चियन क्वार्टर स्थित अपने डेरा से कोचिंग करने के लिए निकले 12वीं का छात्र आदित्य तिवारी लापता हो गया है.

बेतिया. नगर के क्रिश्चियन क्वार्टर स्थित अपने डेरा से कोचिंग करने के लिए निकले 12वीं का छात्र आदित्य तिवारी लापता हो गया है. मामले में आदित्य के पिता बथवरिया थाना क्षेत्र के बीबी बनकटवा चिलरामपुर निवासी सुशील तिवारी ने कालीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. सुशील तिवारी ने पुलिस से बताया है कि 29 अप्रैल की सुबह उनका पुत्र कोचिंग करने के लिए क्रिश्चियन क्वार्टर स्थित अपने कमरे से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. इसके बाद उसके रूम पार्टनर संदीप कुमार ने उनलोगों को इसकी जानकारी दी. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका है. इस बावत कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक बालेंदू ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >