तेज रफ्तार बाइक से हादसा, दसवीं के छात्र की मौके पर मौत

सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा बाग स्थित पथ निर्माण विभाग कार्यालय के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

बेतिया. सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा बाग स्थित पथ निर्माण विभाग कार्यालय के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दसवीं कक्षा के छात्र रनवीर राय (16 वर्ष), पिता रामनरेश यादव, निवासी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि रनवीर बंगाली कॉलोनी से आर 15 रेसर बाइक पर तेज रफ्तार में आ रहा था. अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई वही मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को घर ले गए. इस दुर्घटना से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है. वहीं लोगों का कहना है कि अगर लड़का हेलमेट पहना हुआ रहता तो यह हादसा नहीं हुआ होता. सर पर गंभीर चोट आने के कारण घटनास्थल पर मौत हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >