Independence day: सेंट स्टीफन एकेडमी में इंटर हाउस देशभक्ति गायन प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरा राष्ट्रप्रेम का रंग

सेंट स्टीफन एकेडमी में आयोजित इंटर हाउस देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में चारों हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दी शानदार प्रस्तुतियां. सुर-ताल, गायन शैली, प्रस्तुति, अनुशासन और आत्मविश्वास के आधार पर टेरा हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया.

School Event: बेतिया नगर के छावनी संत कबीर रोड स्थित सेंट स्टीफन एकेडमी में इंटर हाउस देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. विद्यालय के विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शानदार प्रस्तुतियों से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया. बच्चों की गायन प्रतिभा, सुर-ताल और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रिंसिपल विशाल विक्टर, अन्नू मैम तथा निर्णायक मंडल के सदस्य नरेन्द्र सर, विपुल सर और प्रवीण सर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की गायन शैली, सुर-ताल, प्रस्तुति, अनुशासन और आत्मविश्वास का बारीकी से मूल्यांकन किया.

संगीत से जागृत होती है देशप्रेम की भावना

प्रिंसिपल विशाल सर ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संगीत हमारे भीतर देशप्रेम और अनुशासन की भावना को जागृत करता है. बच्चों की प्रस्तुतियां राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती हैं. निर्णायक नरेन्द्र सर ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विपुल सर ने प्रतिभागियों की गायन शैली और सुर-ताल की सराहना की, जबकि प्रवीण सर ने बच्चों के अनुशासन और मेहनत की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि कला एवं संगीत भावनाओं की अभिव्यक्ति का बेहतरीन माध्यम है.

हाउस इंचार्ज शिक्षकों का रहा विशेष योगदान

प्रतियोगिता को सफल बनाने में हाउस इंचार्ज शिक्षकों का विशेष योगदान रहा. इग्नीस हाउस रेड की प्रियंका मैम एवं मनीष सर, सोल हाउस यलो की भव्या मैम एवं अनीषा मैम, टेरा हाउस ग्रीन की वंदना मैम एवं आकांक्षा मैम तथा एरो हाउस ब्लू की अंजलि मैम एवं शुभम सर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया.कड़े मुकाबले और सराहनीय प्रदर्शन के बाद टेरा हाउस ग्रीन ने प्रथम, एरो हाउस ब्लू ने द्वितीय, सोल हाउस यलो ने तृतीय तथा इग्नीस हाउस रेड ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. सभी विजेता हाउस को सम्मानित किया गया. आयोजन से विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना और मजबूत हुई.

कैप्शन : कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >