बेतिया के तीन थानों में अचानक पहुंचे SSP कुमार गौतम, पुलिस व्यवस्था की परखी हकीकत

बेतिया: एसएसपी कुमार गौतम ने नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी थानों का अचानक दौरा कर पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने थानों की साफ-सफाई, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति और फरियादियों के सम्मानजनक व्यवहार पर विशेष जोर दिया।

Bettiah News: वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने शनिवार को जिले के नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी थानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना व्यवस्था, अभिलेखों और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अपराध पंजी, आगंतुक पंजी, सीसीटीवी व्यवस्था और साफ-सफाई की गहन जांच की गई.

रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

एसएसपी ने थानों में रखे अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि सभी रिकॉर्ड अद्यतन रहें और थाना परिसर की व्यवस्था बेहतर बनी रहे.

फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी कुमार गौतम ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आम लोगों के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

स्वच्छता और अनुशासन पर भी दिया जोर

एसएसपी ने थाना परिसरों में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखने पर विशेष बल दिया.

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में सतर्क रहने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.

कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सदर-1 एवं सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी के थानाध्यक्ष सहित संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >