सेनुवारिया में एसएसबी ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक ग्रामीणों की हुई जांच

एसएसबी की 47वीं बटालियन ने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सेनुवारिया गांव में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और आवश्यक दवाइयों का लाभ उठाया.

West Champaran News: बारिश के मौसम को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन ने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सेनुवारिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मेडिकल सिविक एक्शन (एमसीए) कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया. शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठाया.

मेडिकल कमांडेंट के नेतृत्व में हुआ आयोजन

शिविर का आयोजन मेडिकल कमांडेंट डॉ. निशि कान्त के निर्देशन एवं अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया. इस दौरान सहायक कमांडेंट दीपांशु चौहान 10 जवानों के साथ मौजूद रहे.

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवल किशोर कुशवाहा, खतिया मठिया पंचायत के मुखिया तबरेज आलम तथा पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

मौसमी बीमारियों की हुई जांच

चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों ने खांसी, बुखार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा संबंधी संक्रमण, वायरल बुखार सहित अन्य सामान्य मौसमी बीमारियों की जांच कर आवश्यक उपचार और नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं.

वर्षा जनित बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, दूषित पानी से बचने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, मच्छरों से बचाव करने और वर्षा ऋतु में फैलने वाले संक्रामक रोगों से बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई.

सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि ऐसे चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य वाइब्रेंट विलेज और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा स्थानीय जनता और एसएसबी के बीच विश्वास, सहयोग एवं सद्भाव को मजबूत करना है. ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhukar mishra

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >