बगहा. एसएसबी 65 वीं वाहिनी बगहा कैंप कार्यालय का सोमवार को एसएसबी उप महानिरीक्षक मुख्यालय एस सुब्रमण्यम ने औपचारिक निरीक्षण किया और पदाधिकारी व जवान कर्मियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली. इस दौरान कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने डीआइजी को बुके देकर सम्मानित किया. उप महानिरीक्षक ने वाहिनी के शहीद स्मारक पर पुष्प माला अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं वाहिनी परिसर में पौधरोपण किया. इसके साथ ही जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दिया. उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी पूर्वक निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्यालय कर्मियों को दिए गये कार्यों को ईमानदारी पूर्वक समय से निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसी क्रम में उन्होंने ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वाहिनी कार्य क्षेत्र की प्रचालन एवं अन्य महत्वपूर्ण क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी ली. वही सैनिक सम्मेलन के माध्यम से उप महानिरीक्षक ने सभी जवानों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण किया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीआईजी के समक्ष प्रदर्शन के अंतर्गत वाहिनी के जवानों ने अपना शास्त्र कौशल दिखाया तथा जीपीएस प्रशिक्षण का बेहतरीन प्रदर्शन प्रस्तुत किया. वाहिनी के एक अन्य विशेष आकर्षण के अंतर्गत वाहिनी के संदीक्षा सदस्यों द्वारा मोटे अनाजों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन का स्टॉल लगाकर प्रस्तुत किया. उन्होंने संदीक्षा के सदस्यों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए वर्तमान जीवन के शैली के लिए मोटे अनाज को एक वरदान बताया और सभी से अपने आहार में मोटे अनाज को विशेष स्थान प्रदान करने का आह्वान किया. मौके पर द्वितीय कमांडेंट कोजाराम लोमरोड, उप कमांडेंट आरबीसी, सौरभ कुमार, सहायक कमांडेंट भारत सिंह यादव, रूपिणी यादव, अधीनस्थ अधिकारी, संदीक्षा सदस्य एवं पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
