विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

बगहा. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने एनएच 727 बगहा-बेतिया मुख्य पथ के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पुलिस चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए सख्त निगरानी बनाए रखें. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर सघन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हर व्यक्ति, वाहन एवं गतिविधि पर पैनी नजर रखना अनिवार्य होगा. एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गश्त में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए. पुलिस अधीक्षक ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया और कहा कि आम जनता को भयमुक्त माहौल में मतदान का अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता से शालीनता से पेश आएं, लेकिन कानून व्यवस्था के प्रति कठोरता बरतें. पुलिस अधीक्षक के इस दौरे से प्रशासनिक महकमा सक्रिय नजर आया और इससे यह साफ संकेत मिला कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >