पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था का लिया जाएजा, दिया दिशा निर्देश

पुलिस जिला बगहा के कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने वाल्मीकिनगर थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से क्षेत्र में विधि व्यवस्था का जायजा लिया और थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था निर्धारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

बगहा. पुलिस जिला बगहा के कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने वाल्मीकिनगर थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से क्षेत्र में विधि व्यवस्था का जायजा लिया और थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था निर्धारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. ज्ञात हो कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर और वाल्मीकिनगर क्षेत्र में कड़ी चौकसी हेतु निर्देशित किया. बताते चलें कि भारत-नेपाल की सीमा नदी के रास्ते खुली हुई है. जिसका लाभ लेकर कोई भी असामाजिक तत्व भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं कर सके. इसके लिए भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में एसएसबी के जवान सीमा की कड़ी चौकसी करते हैं. उन्होंने थानाध्यक्ष को अजनबी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु भी निर्देशित किया. वहीं वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी के अधिकारी और जवान गंडक बराज के रास्ते आने जाने वाले व्यक्तियों वाहनों और उनके सामानों की सख्त जांच कर रहे हैं. इस अवसर पर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, मुकेश चंद्र कुंवर, के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >