एसपी ने वाल्मीकिनगर में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान आगामी 11 नवंबर को निर्धारित है.

बगहा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान आगामी 11 नवंबर को निर्धारित है. इसको देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की देर पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा वाल्मीकिनगर थाना अंतर्गत चेक पोस्ट, गश्ती दल, थाना संतरी, मंगलपुर एवं मदनपुर चेक पोस्ट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया. उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से सुरक्षा संबंधित तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों को चौकसी बरतने और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अराजकता, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों या आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. चुनाव के दौरान गश्ती दलों की संख्या बढ़ाई गयी है और संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जा रही है. इस दौरान एसपी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >