इंडो नेपाल बॉर्डर से 30 लाख 80 हजार के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंडो नेपाल के इनरवा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात एक बड़ी तस्करी रोकते हुए 77 किलो गांजा बरामद किया है.

मैनाटांड़/इनरवा . इंडो नेपाल के इनरवा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात एक बड़ी तस्करी रोकते हुए 77 किलो गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में एक कुख्यात तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान इनरवा गांव निवासी मंजूर मियां पिता भोज मियां के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार, संयुक्त टीम को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर इनरवा पुलिस और एसएसबी के जवानों ने तुरंत संयुक्त अभियान चलाया. रात 1:30 बजे की इस दबिश में टीम ने तस्कर को संदिग्ध हालत में घूमते देखा. तलाशी लेने पर उसके पास से 77 किलो गांजा से भरी बोरियां में पौकेट बरामद हुईं. पुलिस ने पिलर संख्या 419/21 के इनरवा गांव के समीप से यह कार्रवाई की है. बरामद गांजा को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है. संभावना है वही जब्त गांजा की अंतराराष्ट्रीय कीमत तीस लाख अस्सी हजार आंकी गई है. इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 77 किलो गांजा की यह खेप कहां से आई और कहां भेजी जानी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >