बेतिया: अहमदाबाद में गैस भट्ठी फटने से श्यामपुर के युवक की मौत, गांव में मातम

अहमदाबाद की फैक्ट्री में गैस भट्ठी फटने से पश्चिम चंपारण के श्यामपुर गांव के युवक अरविंद कुमार की मौत हो गई. शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: जगदीशपुर के नौतन थाना क्षेत्र स्थित मंगलपुर गुदरिया पंचायत के श्यामपुर गांव के युवक की अहमदाबाद में गैस भट्ठी फटने से मौत हो गई. रविवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया.

अहमदाबाद की फैक्ट्री में हुआ हादसा

मृतक की पहचान श्यामपुर गांव निवासी शिवजी सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि अरविंद अहमदाबाद की खुशबू लोहा फैक्ट्री में काम करता था.

बताया गया कि 10 मई को फैक्ट्री में अचानक गैस भट्ठी में विस्फोट हो गया, जिसमें अरविंद गंभीर रूप से झुलस गया था.

पांच माह पहले कमाने गया था युवक

परिजनों के अनुसार अरविंद करीब पांच माह पहले रोजगार की तलाश में अहमदाबाद गया था. इलाज के दौरान 15 मई को उसकी मौत हो गई.

अरविंद दो भाइयों में बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी.

शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

रविवार को जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई. गांव में शोक का माहौल कायम हो गया.

परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >