महाबीरी अखाड़े के शुभारंभ पर खिलाड़ियों का सम्मान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

लाठी भाजते खिलाड़ी

शिवगंज में महाबीरी अखाड़ा का धूमधाम से शुभारंभ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए इस आयोजन में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया. युवाओं से नशे से दूर रहने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई.

 Bettiah News: नरकटियागंज नगर के शिवगंज में मंगलवार की रात महाबीरी अखाड़े का भव्य शुभारंभ किया गया. आचार्य चूनु तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर अखाड़े की शुरुआत की. उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद रहे. आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अखाड़े का शुभारंभ

अखाड़े के उद्घाटन अवसर पर आचार्य चूनु तिवारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला.

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संतोष राज ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि शिवगंज का महाबीरी अखाड़ा वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है. सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाते हैं.

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

समाजसेवी संतोष राज ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं. वहीं समाजसेवी पप्पू पांडेय ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

पूर्व पार्षद भोला शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस वर्ष भी अखाड़े में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

बाहर से आएंगे खिलाड़ी, दिखाएंगे कला और खेल

कमिटी के लवली शर्मा ने बताया कि इस वर्ष महाबीरी अखाड़े में बाहर से आने वाले खिलाड़ी भी अपनी कला और खेल का प्रदर्शन करेंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

यह भी पढ़ें: 9वीं के छात्र के बैग से कट्टा बरामद, पुलिस के सवालों पर नहीं दे रहा जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >