भीषण मारपीट में कई लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज

बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र के वाल्मीकिनगर रोड निवासी दिव्यांग रुदल कुमार व उसके स्वजन के आस-पास के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है.

हरनाटांड़. बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र के वाल्मीकिनगर रोड निवासी दिव्यांग रुदल कुमार व उसके स्वजन के आस-पास के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है. इस संबंध में रुदल कुमार के द्वारा लौकरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है.जिसमें बताया गया है कि बीते 24 सितंबर को मवेशी उसके द्वारा रखे गए पुआल को नुकसान कर रहे थे.जिसे भगाते हुए मवेशी पालकों से नुकसान करने से मना किया गया.जिसके बाद दिनेश यादव अपने सहयोगी व अड़गना टोला निवासी वसंत यादव, सीताराम यादव, धनमति देवी, मदन यादव, इंदल यादव, इशरावती देवी तथा वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन निवासी चुन्नु यादव, राहुल यादव, बीतनी देवी आदि उसके घर पहुंचे और रुदल कुमार के साथ पत्नी नीरा देवी, माता रंभा देवी, पुत्री सुमन कुमारी, राज कुमारी के साथ मारपीट किया गया. जिसमें कई लोगों को सर फट गया. सभी घायलों का इलाज बगहा व बेतिया चल रहा है.मारपीट के क्रम में आरोपियों के साथ छेड़खानी करते हुए घर से नकद सहित गहना आदि की चोरी भी कर लिया है.मामले में लौकरिया थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि आवेदन में आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >