मारपीट व छिनतई मामले अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय थाना की पुलिस ने मारपीट व छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज किया है.

वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना की पुलिस ने मारपीट व छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि थाना क्षेत्र के टंकी बाजार निवासी रामानंद प्रसाद गुप्ता ने टंकी बाजार निवासी ईश्वर कुमार उर्फ कृष्णा, ओम प्रकाश और ओमप्रकाश के बड़े पुत्र के विरुद्ध विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज, गले से ढाई लाख रुपये मूल्य का चैन छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी संख्या 107/25 दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष के ईश्वर उर्फ कृष्णा कुमार के द्वारा उनके अपने गोदाम से बरसात के पानी को निकालने के क्रम में रामानंद गुप्ता, उनकी पत्नी पूनम गुप्ता और पुत्री जानकी कुमारी के द्वारा लाठी डंडा से मारपीट करने , जेब से 50 हजार निकालने, गले से सोने का चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी संख्या 108/25 दर्ज कराया गया है. दोनों पक्षों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

आसमानी बिजली गिरने से गर्भवती भैंस की मौत

रामनगर. गोबर्धना थाना क्षेत्र के चमडीहा-बड़गांव में शुक्रवार को आसमानी बिजली गिरने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गयी. इससे पशुपालक के पूरे परिवार में हाहाकार मच गया. मिली जानकारी के अनुसार गुदगुदी पंचायत के चमडीहा-बड़गांव में मौसम बदलाव के बाद मूसलाधार बारिश होने लगी. इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गयी. नतीजतन गौशाला में मौजूद एक गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गयी. पशुपालक की पहचान टुनटुन यादव के रूप में हुई है. पशुपालक ने घटना की पुष्टि कर बताया कि इसकी सूचना अधिकारी को दी गयी है.

पुलिस की छापेमारी में बाइक जब्त, तस्कर फरार

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुडिला गांव निवासी अखिलेश यादव व राजा यादव को शराब तस्करी मामले में नामजद अभियुक्त बनाया है. ग्रामीणों ने पुलिस को गुप्त सूचना दिया था कि अवैध शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से पैशन प्रो बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 डी 9152 को जब्त कर लिया. हालांकि दोनों शराब तस्कर फरार होने में सफल रहे. इस बाबत थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >