Bettiah News: नौतन. प्रखंड की ग्राम पंचायत मंगलपुर कला में सोमवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर दलित बस्ती में जन जागरूकता रैली निकाली गयी. मुखिया राजेश पाड़े के नेतृत्व में निकली रैली में लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और संत रविदास के विचारों के प्रति जागरूक किया गया. रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटे लाल कुशवाहा समेत कई लोग शामिल हुए.
संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
रैली के दौरान भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समानता और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया. उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं.
स्वच्छता और बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर
पंचायत के मुखिया राजेश पाड़े ने दलित बस्ती में साफ-सफाई रखने की अपील की. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का भी आग्रह किया.
उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए स्वच्छ वातावरण के साथ बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है.
रैली में कई लोग हुए शामिल
जन जागरूकता रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटे लाल कुशवाहा, विकास मित्र परशुराम राम, गुदर राम, बिरेंद्र सिंह, अरविंद चौरसिया, रौनक पाड़े सहित अन्य लोग शामिल रहे.
संत रविदास की जयंती के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन और विचारों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया.
यह भी पढ़ें: दुकान बंद कर घर लौट रहा था ज्वेलर, रास्ते में अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर लूटा जेवरात भरा बैग
