इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड के ऑल इंडिया टॉपर संचित पटेल का सम्मान

बेतिया के सरस्वती विद्या मंदिर में संचित पटेल, इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड 2026 के ऑल इंडिया टॉपर, का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. विद्यालय ने उनकी मेहनत और उपलब्धियों को सराहा.

Bettiah News: बरवत सेना स्थित डॉ. हेडगेवार नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (IJSO) 2026 के ऑल इंडिया टॉपर एवं विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र संचित पटेल तथा उनके माता-पिता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. विद्यालय परिवार ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

सम्मान समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इस अवसर पर चंपारण विभाग के विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ, प्रभारी प्रधानाचार्य लखींद्र कुमार सिंह, संचित पटेल के माता-पिता तथा विद्यालय के शिक्षक-विद्यार्थी उपस्थित रहे.

मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय ने कहा कि मेहनत, परिश्रम और अनुशासन के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया.

विद्यालय की भूमिका को बताया अहम

सम्मानित छात्र संचित पटेल और उनके माता-पिता ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में विद्यालय और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

विद्यालय का बढ़ाया गौरव

प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ ने कहा कि संचित पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय का भी नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी.

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाचार्य लखींद्र कुमार सिंह ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Madhukar mishra

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >