भीषण गर्मी के दौरान मझौलिया की आधा दर्जन पंचायतों में नल जल की जलापूर्ति ठप

ग्रामीण उपभोक्ताओं ने की बीडीओ से शिकायत

मझौलिया. प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर पंचायतों में नल जल योजना का स्वच्छ पेयजल प्रचंड गर्मी में नहीं मिलने को लेकर उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बीडीओ समेत भाकपा माले नेता जवाहर साह व डॉ अनवर उल हक से की है. साथ ही इसकी जांच कराने की मांग की. उन्होंने बताया कि प्रखंड के नौतन खुर्द, हरपुर गढ़वा, मझौलिया, बरवा सेमरा घाट, जौकटिया, लाल सरैया, राजाभार, अवहर कुड़िया, रामनगर बनकट, शेख मंझरिया आदि पंचायत में भ्रमण के दौरान पाया गया कि अधिकतर वार्ड में भीषण गर्मी के बावजूद नल जल का बनाया गया टंकी शोभा की वस्तु बनी हुई है. लाभुक भीषण गर्मी में नल जल के पानी के लिए बेहाल है. जबकि यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आता है. जब पंचायत के वार्ड क्रियान्वयन समिति के सदस्यों से पूछा गया तो उन लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के अभाव में नल जल का पानी बाधित है. उनके द्वारा जब इसकी शिकायत प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से कहा जाता है तो वे पीएचईडी विभाग का बहाना बनाकर अपनी पल्ला झाड़ लेते हैं. जबकि प्रशासनिक स्थानीय अधिकारियों को इसकी जांच करनी चाहिए. नेताओं ने बताया कि 15 दिन के अंदर इसमें सुधार नहीं होता है तो पार्टी के बैनर तले विभाग के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन ने समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >