हत्या कर झाड़ी में फेंका गया सड़ा गला अज्ञात पुरूष का शव बरामद

स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को एक सड़ा गला शव बरामद किया.

मझौलिया. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को एक सड़ा गला शव बरामद किया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि मझौलिया स्टेशन के महनवा रेलवे गुमटी से पांच सौ मीटर पूरब नहर के पास स्थित झाड़ी से एक पुरुष का सड़ा गला शव बरामद किया गया है. दुर्गंध के कारण वहां ठहरना बड़ी मुश्किल था. काफी कठिनाई से पुलिस ने शव को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिये बेतिया जीएमसीएच भेजा. आशंका जतायी जा रही है कि हत्या कर शव को नहर किनारे सुनसान झाड़ी में फेंक दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया है. शव की शिनाख्त नही हो पायी है. शव की पहचान के लिये निकटवर्ती थानों को भी सूचित किया गया है. उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर बुलाई गयी थी. एफएसएल की टीम भी अपने स्तर से जांच में जुट गयी है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है. बहरहाल शव मिलने से थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >