Bettiah News: रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल का 15वां इंस्टालेशन समारोह रविवार देर शाम नगर के सिंगाछापर-सरिसवा रोड स्थित शुभारंभ बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया. समारोह में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई.
समारोह में रोटरी परिवार के सदस्यों के साथ प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं.
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन पीडीजी रोटेरियन विपिन चचान, शिल्पी चचान, चार्टर्ड प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप कुमार, एजी सुजय कुमार सिन्हा, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ प्रमोद तिवारी, सचिव डॉ सत्यप्रकाश, नई अध्यक्ष डॉ शीला रंजन और नई सचिव डॉ अपूर्वा सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
इसके बाद पूनम दूबे और वर्षा रानी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. समारोह में एसएसबी कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी और एडीएम राजीव रंजन सिन्हा सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया.
पिछले सत्र के कार्यों का प्रस्तुत किया गया लेखा-जोखा
समारोह के दौरान डॉ सुमंत शेखर ने सत्र 2025-26 में क्लब द्वारा किए गए सामाजिक और सेवा कार्यों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की.
कार्यक्रम का संचालन डॉ शेखर प्रशांत और अभिषेक कुमार ने किया. इसमें रोटरी क्लब बीरगंज, नरकटियागंज, बेतिया टाउन, इनरव्हील क्लब और लायंस क्लब के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए.
नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा
सत्र 2026-27 के लिए डॉ शीला रंजन ने अध्यक्ष और डॉ अपूर्वा सिन्हा ने सचिव का कार्यभार संभाला.
नई कार्यकारिणी में अभिषेक कुमार को एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी डायरेक्टर, डॉ प्रदीप कुमार को क्लब फाउंडेशन, सुजय कुमार सिन्हा को क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर, सुशील कुमार चौबे को क्लब मेंबरशिप चेयर, डॉ उमेश कुमार को क्लब पब्लिक इमेज चेयर, अभिनव दत्त त्रिपाठी को क्लब सर्विस प्रोजेक्ट्स, वर्षा रानी को कोषाध्यक्ष, बैजनाथ कुमार को उपाध्यक्ष और डॉ सुमंत शेखर को क्लब यंग लीडर कॉन्टैक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई.
इसके अलावा पूनम दूबे को सार्जेंट एट आर्म्स, डॉ प्रमोद तिवारी को आईपीपी तथा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में श्वेतांक जायसवाल, अभिनीत मिश्रा, कुर्तुलैन खान, डॉ सत्यप्रकाश और इरफान आलम को विभिन्न दायित्व दिए गए.
सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प
समारोह में नई टीम ने सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों के सामूहिक सहभागिता और शुभकामनाओं के साथ हुआ.
