पूर्व विधायक रिंकू सिंह को JDU में मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव बनने के बाद वाल्मीकिनगर में भव्य स्वागत

जनता दल (यूनाइटेड) में वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने की उनकी प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई.

Rinku Singh JDU State General Secretary: वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह को जनता दल (यूनाइटेड) का प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने के बाद क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र और चंपारण के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा.

फूल-मालाओं के साथ हुआ स्वागत

जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विमलेंदु उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.

कार्यकर्ताओं ने रिंकू सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, फूल-माला और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया और प्रदेश नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया.

रिंकू सिंह ने बताई अपनी प्राथमिकता

नई जिम्मेदारी मिलने पर रिंकू सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश महासचिव के रूप में मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे.

उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया.

चुनावी तैयारियों पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन के विस्तार और बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई.

रिंकू सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया.

स्वागत समारोह में जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश प्रसाद, सुजीत राय, गुड्डू सिंह, उमेश यादव, रवींद्र पटेल, विराट राज, संतोष झा, लालमोहन ठाकुर, प्रदीप पांडेय, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल साह उर्फ छोटू, आदित्य कुमार, लाल बाबू कुशवाहा, छठ्ठू महतो, दुखी महतो, अरुण पंडित, राजकुमार और कन्हैया कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Aaruni Thakur

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >