पिपरासी.
स्थानीय प्रखंड स्थित सभागार में बुधवार को बीस सूत्री की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सभी विभागों की समीक्षा बारी-बारी किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग के समीक्षा के दौरान कहा कि प्रखंड में सरकार द्वारा शिक्षकों की बहाली करने के उपरांत भी स्थानीय संबंधित अधिकारियों के उदासीनता के कारण लचर स्थिति में है. प्रधानाध्यक के प्रभार में अधिकारी अपनी मनमानी किए हुए है. उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसहिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनहा आदि में सीनियर शिक्षक होने के उपरांत भी जूनियर शिक्षकों को अधिकारी अपनी सुविधा के अनुसार प्रभार दिए हुए है. जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए यथाशीघ्र सुधार की मांग की. वही एमडीएम में गड़बड़ी पर भी जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त किया. मीनू के अनुसार बच्चों को एमडीएम नहीं बनाने का आरोप लगाया. वही खाद की उपलब्धता पर भी जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की. जबकि भवनहीन विद्यालयों के लिए अंचल से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गयी. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र 68/1 पिपरासी पंचायत का हमेशा बंद रहने का मामला उठा. सदस्यों ने कार्रवाई की मांग की. वही विद्युत विभाग द्वारा सिंचाई के लिए पोल तार लगाने की मांग की गयी है. वहीं श्रम पदाधिकारी ने बताया कि बिहार का कोई मजदूर अगर बाहर मर जाता है तो दो लाख रुपये का सहायता उपलब्ध कराया जाएगा. मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष रविंद्र पटेल, सीओ नंदलाल राम, बीडीओ ऋषिकेश कुमार, प्रदीप बैठा, मनोज कुमार समेत सभी सदस्य व कर्मी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
