जीएसटी दरों में कटौती से व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत : सतीश

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आप सबों का सहयोग एकदम जरूरी है.

सिकटा . आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आप सबों का सहयोग एकदम जरूरी है. स्वदेशी अपनाओ और विदेशी भगाओ के इस नारे को साकार करने के लिए वोकल फॉर लोकल बहुत जरूरी है. उक्त बातें केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने स्थानीय बाजार में व्यापारियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा. मंत्री श्री दुबे ने बाजार के प्रसिद्ध व्यवसायी ओम साईं इंटर प्राइजेज और बिंदास ब्यूटीक के प्रोपराइटर आर्यन रेनियार और आदित्य रॉनियार को बुके देकर सम्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि देश में निर्मित वस्तुओं का अधिक प्रयोग कर भारत को आत्म निर्भर भारत और एक सशक्त भारत का निर्माण करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें. कहा कि स्वदेश में निर्मित ब्रह्मास्त्र मिसाइल पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. यह देश और समस्त भारतीयों का जीत है. ऑपरेशन सिंदूर में भारत में निर्मित मिसाइल का प्रयोग कर पाकिस्तान के छक्के छुड़ाए गए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में कटौती कर देश के व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी राहत प्रदान किया है. सामान के दाम कम होंगे. इससे लोगों को पहले के अपेक्षा काम दामों में सामान उपलब्ध होंगे. जिससे लोग पर्व ओर त्यौहार के अवसर पर इसका भरपूर लाभ उठा सकेंगे. राज्य मंत्री श्री दुबे ने लोगों से अपील किया कि वह स्वदेश में निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करें. जिससे भारत आत्मनिर्भर भारत बनाकर विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसारित हो सके. आत्मीय संवाद के दौरान उन्होंने बाजार के व्यवसाई मोनू दुदानी, एजाज अहमद, गिरीश प्रसाद, जयप्रकाश प्रसाद, धनेश सर्राफ, मोहन प्रसाद समेत कई व्यापारियों से रूबरू होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा जीएसटी दरों में कटौती पर चर्चा किया और स्वदेशी सामानों को बेचने और खरीदने पर जोर दिया. मौके पर भाजपा नेता शिवेंद्र शिबू समाज सेवी धनेश पटेल, भाजपा नेता सत्य प्रकाश सर्राफ, कमलेश, राजा गद्दी, बिक्की गोलदार, लियाकत उर्फ मामा, दीपक कुमार गुप्ता, विजय शाही, समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >