जनवरी में रविवार और छुट्टियों में भी निबंधन कार्यालय खुलेंगे

निबंधन कार्यालय इन दिनों भी खुलेंगे और सभी प्रकार के निबंधन कार्य किए जाएंगे.

बेतिया . सरकार ने राजस्व हित और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनवरी 2026 में रविवार और घोषित अवकाश (राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर) को भी निबंधन कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खोलने का निर्णय लिया है. इससे आम नागरिक अपनी सुविधानुसार दस्तावेजों का निबंधन करवा सकेंगे इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अवर निबंधक गिरीश चंद्र ने बताया कि जनवरी माह में जनता को दस्तावेज निबंधन के लिए अब किसी अतिरिक्त इंतजार या दिन-निर्धारण की आवश्यकता नहीं होगी. निबंधन कार्यालय इन दिनों भी खुलेंगे और सभी प्रकार के निबंधन कार्य किए जाएंगे. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों के निबंधन के लिए किसी भी रविवार या अवकाश के दिन संबंधित निबंधन कार्यालय का लाभ उठा सकते हैं. यह निर्णय विशेष रूप से उन लोगों के लिए सहायक साबित होगा, जो सप्ताहांत या छुट्टियों में ही दस्तावेज निबंधन के लिए समय निकाल पाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >