Bettiah : अग्निपीड़ितों को रेडक्रॉस ने दी राहत सामग्री

फुलियाखांड़ वार्ड नं. 07 निवासी चार अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया.

बेतिया . भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बेतिया की ओर से बैरिया अंचल के फुलियाखांड़ वार्ड नं. 07 निवासी चार अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रेड क्रॉस के जिला सचिव डॉ जगमोहन कुमार, संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद, प्रबंध समिति सदस्य रेमी पीटर हेनरी व अनुज कुमार, आजीवन सदस्य डॉ श्याम चंद्र गुप्त तथा स्वयंसेवक इमरान कुरैशी ने कहा कि मानवता की पीड़ा को कम करने का प्रयास रेड क्रॉस का उद्देश्य है. सदस्यों ने बताया कि अग्नि पीड़ितों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा अगलगी की सूचना एवं राहत सामग्री के लिए आवेदन दिया गया था. पीड़ित आवेदिका सोशिला देवी, कलावती कुंवर, लालमुनी देवी व उर्मिला देवी को किचेन सेट, बाल्टी, तिरपाल आदि राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है. इसके लिए अग्नि पीड़ितों ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बाला प्रसाद व तुषार रंजन, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि धीरेन्द्र राम, छोटे लाल महतो व मुन्ना आलम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh kumar

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >