बेतिया के राज इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाध्यापक का तबादला, आदेश पर शिक्षक ने जताई आपत्ति

राज इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार का नैतिक अक्षमता के आरोप में स्थानांतरण कर दिया गया है. हालांकि, शिक्षक ने स्थानांतरण आदेश पर आपत्ति जताते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण बताया है. उन्होंने मामले में पुनर्विचार की मांग की है.

Bettiah News: नगर निगम बेतिया की नगर आयुक्त-सह-सचिव, नियोजन इकाई द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज इंटर कॉलेज में पदस्थापित अंग्रेजी प्राध्यापक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार का स्थानांतरण नगर निगम क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरवत प्रसराइन कर दिया गया है. नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित की ओर से जारी आदेश में शिक्षा विभाग की अधिसूचना संख्या 1111, अगस्त 2020 के प्रावधानों के तहत नैतिक अक्षमता (Moral Turpitude) के आरोप प्रमाणित होने के आधार पर कार्रवाई का उल्लेख किया गया है.

School News: शीघ्र योगदान देने का दिया गया निर्देश

जारी आदेश में उमेश कुमार को स्थानांतरित विद्यालय में शीघ्र योगदान देकर इसकी सूचना नगर निगम कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि नियोजन इकाई के अध्यक्ष सह महापौर की स्वीकृति के बाद स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है.

स्थानांतरण आदेश के खिलाफ शिक्षक ने दिया आवेदन

इधर प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर स्थानांतरण आदेश पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि उन पर लगाया गया नैतिक अक्षमता का आरोप दुर्भावनावश लगाया गया था. उन्होंने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि अप्रैल 2026 से वह राज्यकर्मी के रूप में योगदान कर चुके हैं तथा विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा भी उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों को निरस्त कर दिया गया है.

स्थानांतरण से मुक्त रखने का किया अनुरोध

उमेश कुमार ने नगर आयुक्त से स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार करते हुए उन्हें स्थानांतरण से मुक्त रखने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उनके विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रभावी नहीं हैं.

पहले भी विवादों में रहा है राज इंटर कॉलेज

जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री स्कूल में प्रोन्नत राज इंटर कॉलेज प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद को लेकर पूर्व में भी चर्चा में रहा है. वर्षों से प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद को लेकर प्राध्यापकों के बीच विवाद और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनी रही है.

यह भी पढ़ें: मैनाटांड़ पुलिस अंचल की अपराध समीक्षा बैठक, शराब तस्करों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >