लगातार बारिश से वाल्मीकिनगर में पर्यटकों की संख्या घटी, स्थानीय कारोबार प्रभावित

लगातार बारिश ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) की प्राकृतिक सुंदरता को और निखारा है, लेकिन खराब मौसम के कारण पर्यटन गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है. सफारी और राफ्टिंग पर रोक के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या में कमी से स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हुआ है.

West Champaran News: पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) की प्राकृतिक सुंदरता को और आकर्षक बना दिया है. घने जंगल, हरियाली से ढकी पहाड़ियां और बारिश के बीच मनमोहक नजारे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. हालांकि खराब मौसम के कारण पर्यटन गतिविधियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. लगातार बारिश और उमस के चलते वीटीआर आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जंगल कैंप और प्रमुख पर्यटन स्थल इन दिनों सूने नजर आ रहे हैं.

Valmiki Tiger Reserve News: सफारी और राफ्टिंग पहले से बंद

वन विभाग ने मानसून सत्र को देखते हुए 29 जून से जंगल सफारी और गंडक नदी में राफ्टिंग पर रोक लगा रखी है. इसके बावजूद कुछ दिन पहले तक पर्यटक प्राकृतिक स्थलों और धार्मिक स्थानों का भ्रमण करने पहुंच रहे थे. लेकिन लगातार बारिश के कारण अब अधिकांश पर्यटक अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं, जिससे पर्यटन गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं.

स्थानीय कारोबार पर भी पड़ा असर

पर्यटकों की संख्या घटने का असर स्थानीय व्यापार पर भी दिखाई देने लगा है. जंगल कैंप के आसपास की अस्थायी दुकानें बंद होने लगी हैं, जबकि टंकी बाजार के होटल, चाय-नाश्ते की दुकानें और अन्य प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है. इससे छोटे व्यापारियों की आमदनी प्रभावित हो रही है.

अक्टूबर से फिर लौटने की उम्मीद

वन विभाग के अनुसार मानसून के दौरान वन मार्गों में फिसलन, जलजमाव और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए 30 सितंबर तक जंगल सफारी और राफ्टिंग बंद रहेगी. हालांकि पर्यटक प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं और वन विभाग के विश्रामालयों में ठहरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. टंकी बाजार के व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि बारिश समाप्त होने और अक्टूबर से पर्यटन गतिविधियां शुरू होने के बाद फिर से पर्यटकों की चहल-पहल लौटेगी.

यह भी पढ़ें: बानूछापर में नाला सफाई का महापौर ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >