चनपटिया. स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सबेया कला निरीक्षण किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय तिवारी ने विधायक को अंगवस्त्र और हरित पौधा देकर सम्मानित किया. विधायक ने विद्यालय के सभी वर्ग कक्षों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली. सुव्यवस्थित वर्ग संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति और अनुशासन देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई. छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं. उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और मैट्रिक व इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की. विधायक ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता, आधुनिक शिक्षण संसाधन, स्वच्छ परिसर, पेयजल, शौचालय और फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाएं जरूरी हैं. निरीक्षण के दौरान मिली समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान विधायक ने विद्यालय के इको क्लब के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ परिसर में पौधरोपण भी किया. मौके पर शिक्षिका मेरी आडलीन, गीता कुमारी, लक्की कुमारी, नीतू मिश्रा, सोनी कुमारी, श्वेता कुमारी, शिक्षक दिनेश कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, संजीत कुमार, अखिलेश कुमार, अवनीश त्रिवेदी, मो० अनश और मो० अमीर सहित अन्य उपस्थित थे.
बच्चे ही देश का भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: अभिषेक रंजन

छात्र व शिक्षकों के साथ विधायक अभिषेक रंजन | Prabhat Khabar Network
Copied link
चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।