चित्रगुप्त पूजा के उपलक्ष्य में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, कायस्थ समाज के लोगों ने लिया हिस्सा

शहर के बगहा बाजार स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर परिसर से भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.

बगहा. शहर के बगहा बाजार स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर परिसर से भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस यात्रा में गाजा बाजा, ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनों के साथ कायस्थ समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. चित्रगुप्त जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. यह शोभायात्रा बगहा 1 स्थित चित्रगुप्त मंदिर से शुरू होकर बगहा 2 के पटखौली क्षेत्र में स्थित शीतेंदु शरण श्रीवास्तव के आवास परिसर तक पहुंची. वहां शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. यह आयोजन कायस्थ समाज द्वारा वर्षों से चली आ रही.

कार्यक्रम की समय-सारणी

11 बजे पूर्वाह्न पूजनोत्सव, दोपहर एक बजे अपराह्न प्रसाद वितरण, पांच बजे सायंकाल आरती, 6 बजे सायं सांस्कृतिक कार्यक्रम, 7 बजे रात्रि भाई-भोज का आयोजन होगा.

आज आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम

वही चित्रगुप्त धाम मंदिर के प्रियेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक जीव के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा 23 अक्टूबर को बगहा-1 स्थित चित्रगुप्त धाम सहित देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर विधिवत रूप से की जाएगी. इससे पूर्व शोभायात्रा का आयोजन किया गया. पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बगहा 1, बगहा 2, चौतरवा, बड़गांव, मलपुरवा, कुम्हिया, अमवलिया, कोल्हुआ, रायबारी-महुअवा, बरिअरवा, मकरी, रामपुर चेक नाका, वाल्मीकिनगर सहित दर्जनों क्षेत्रों से कायस्थ समाज के लोग एकत्र हुए. कार्यक्रम में दिल्ली जल बोर्ड के निदेशक दीपक श्रीवास्तव, रेलवे से सेवानिवृत्त आईईएस अधिकारी अनिल कुमार वर्मा (बड़गांव) और बेतिया के चित्रगुप्त धाम के सचिव राकेश शरण श्रीवास्तव उर्फ पुन्नू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. शोभा यात्रा में प्रियेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला सचिव जेपी श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम श्रीवास्तव, हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमृत वर्मा, अंकुर वर्मा, अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रिंस वर्मा, सुजीत वर्मा, सुमित वर्मा, अजीत श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, पुनीत शरण वर्मा, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, मधरेंद्र वर्मा, रविरंजन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, जयंत श्रीवास्तव सहित दर्जनों कायस्थ समाज के लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >