निजी क्लीनिक में प्रसूता की मौत

नगर के पुरानी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में मंगलवार को डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई.

नरकटियागंज. नगर के पुरानी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में मंगलवार को डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई. मृतका की पहचान प्रकाशनगर वार्ड 12 निवासी संदीप साह की पत्नी रानी देवी (27) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान हुई नोकझोंक मे एक युवक घायल हो गया. मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने मामला शांत कराया. बताया जाता है कि रानी देवी को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां खून की कमी बताई गई थी. उसी दौरान एक आशा कर्मी प्रसूता को बहला-फुसलाकर निजी क्लीनिक ले गई, जहां डिलीवरी के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी उसे रेफर कर दिया गया. बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की कोई लिखित शिकायत अब तक नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >