प्रेसवार्ता में विधायक अभिषेक रंजन व अन्य | Prabhat Khabar Network

‘बिहार को बाढ़ से मुक्ति दिला दीजिए, पूरे प्रदेश में दिवाली मनाएंगे’, BJP सरकार पर बरसे कांग्रेस विधायक

चनापटीया विधायक अभिषेक रंजन ने बिहार की बाढ़ त्रासदी पर सरकार के 'सेवा पखवाड़ा' अभियान की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में जश्न मनाने के बजाय बाढ़ पीड़ितों और किसानों की चिंता करना सरकार का पहला कर्तव्य है. विधायक ने पत्रकारों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए.

बेतिया: चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से मनाये जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ और ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बिहार में बाढ़ की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे समय में सरकार को जश्न और प्रचार के बजाय बाढ़ पीड़ितों और किसानों की चिंता करनी चाहिए.

विधायक ने कहा कि बिहार में बाढ़ से गांव, घर और खेत प्रभावित हैं. हजारों परिवार विस्थापित हैं और किसान बर्बाद फसल को लेकर परेशान हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को पहले बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए.

‘बिहार को बाढ़ से मुक्ति दिलाइए, पूरे प्रदेश में दिवाली मनाएंगे’

अभिषेक रंजन ने कहा कि बिहार से बाढ़ की समस्या स्थायी रूप से दूर कर दीजिए, हम पूरे बिहार में आपके लिए दिवाली मनाएंगे. उन्होंने सवाल उठाया कि लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद बिहार को बाढ़ की स्थायी समस्या से अब तक निजात क्यों नहीं मिली.

उन्होंने चुनाव के दौरान बाढ़ से मुक्ति दिलाने के किये गये वादों का भी सरकार से हिसाब मांगा. विधायक ने पश्चिम चंपारण के योगापट्टी, बैरिया और नौतन समेत कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं और किसानों की फसल बर्बाद हो रही है.

उन्होंने तटबंधों की मजबूती, नदियों के वैज्ञानिक प्रबंधन, जलनिकासी और प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए दीर्घकालिक नीति बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि जनता अब वादे नहीं, परिणाम चाहती है.

विधायक ने कहा, “पहले बिहार के घरों में चूल्हा जलाइए, बाढ़ पीड़ितों को बचाइए और किसानों की फसल बचाइए, फिर दिया जलाने की बात कीजिए.”

पत्रकारों की सुरक्षा पर भी सरकार को घेरा

सहरसा में पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर भी चनपटिया विधायक ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि पत्रकार सवाल पूछता है, इसलिए वह किसी का दुश्मन नहीं हो जाता. सवाल पसंद नहीं है तो उसका जवाब दीजिए, पत्रकार की पिटाई मत कीजिए.

अभिषेक रंजन ने कहा कि चनपटिया, पश्चिम चंपारण या बिहार के किसी भी हिस्से में पत्रकारों पर हमला हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी. उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता का मुद्दा उठाने की बात कही.

यह भी पढ़ें

Narkatiaganj Bribery Case: 73,625 रुपये रिश्वत मामले में जांच तेज, निगरानी ने मांगे कई दस्तावेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >