छठ के पावन पर्व पर सभी चिन्हित घाटों पर पुलिस की रहेगी तैनाती: एसपी

एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने गंडक पार के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

भितहा. एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने गंडक पार के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र एवं भितहा थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार भी मौजूद रहे. एसपी ने भितहा थाना क्षेत्र के गंडक नदी के समीप आधा दर्जन से अधिक घाटों का निरीक्षण करते हुए कहा कि छठ के पावन पर्व पर सभी चिन्हित घाटों पर पुलिस की तैनाती रहेगी. उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि छठ पूजा के दौरान किसी भी सूरत में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. वहीं गंडक नदी में नाव संचालन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. अगर बिना परमिशन के कोई भी नाव गंडक नदी में संचालित दिखे तो तुरंत उसको जब्त किया जाए. वहीं आपातकाल के लिए नाव नदी में रखना जरूरी है. नाव पर लाउडस्पीकर से उस दिन अलाउंस भी किया जाए. ताकि कोई भी व्यक्ति नदी में नहीं जाए. उन्होंने चंद्रपुर के समीप गंडक नदी के तट पर निरीक्षण के क्रम में स्थानीय समाजसेवी अंशुमान पांडेय, मंजूर हसन, संतोष चौधरी आदि ग्रामीणों से भी बात करते हुए कहा कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं. त्योहार के दिन कोई भी व्यक्ति नदी में नहीं जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >