विधानसभा चुनाव को लेकर नदी थाना पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स साथ निकाला फ्लैग मार्च

.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नदी थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला.

मधुबनी.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नदी थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला. इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व नदी थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने किया.थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 14 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं .सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है. ताकि चुनाव के दिन किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो.फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स की टीम ने नैनहा, चिउरही, सोहगीबरवा, सिसही और दियारा क्षेत्र में भ्रमण किया. इस दौरान स्थानीय लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया.थानाध्यक्ष ने कहा कि 11नवंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है. ऐसे लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है तथा उनके नाम गुंडा पंजी में दर्ज किए जा रहे हैं.फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की सख्त मौजूदगी से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई. जबकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है .इसके साथ ही थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत फिटनेस. डी एल.प्रदूषण. आरसी प्रमाणपत्र नहीं रखने वाले वाहन स्वामियों से कुल ₹14,500 का जुर्माना वसूला गया.थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी पुलिस हर स्तर पर मुस्तैद है ताकि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >