बगहा. पिछले गुरुवार की रात्री धनहा थाना के दहवा गांव में वारंटी की गिरफ्तारी में सीमावर्ती यूपी के कप्तानगंज पुलिस के सहयोग में गई स्थानीय थाना पुलिस पर आरोपियों ने हमला बोल एसआई प्रमोद राम को जख्मी कर सर्विस रिवॉल्वर व मोबाइल छीन लिया था. जिसको धनहा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई के साथ आरोपी के घर से सर्विस रिवॉल्वर व मोबाइल बरामद कर लिया है. हालांकि अभी भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी हुई है. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रुस्तम के घर से शनिवार को एसआई प्रमोद कुमार के पिस्टल एवं मोबाइल को बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में रुस्तम व उसके दो अन्य भाइयों को गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि शीघ्र मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले चुकी है एवं मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
