Bettiha : तीन अलग-अलग हत्या कांड के आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

तीन हत्या में शामिल आरोपियों के घर शनिवार को बैंड बाजा के साथ इश्तहार चिपकाया.

Bettiha : योगापट्टी . स्थानीय योगापट्टी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए तीन हत्या में शामिल आरोपियों के घर शनिवार को बैंड बाजा के साथ इश्तहार चंस्पाया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कंचन भास्कर ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग पिपरा लोहरपट्टी गांव निवासी रूखसाना खातून हत्या के आरोपी ईमानुलाह मियां बकही गांव निवासी सोनेलाल मुखिया हत्या के आरोपी सुरेश मुखिया और चौमुखा गांव निवासी सोनी देवी उर्फ मलकी देवी हत्या के आरोपी दीलिप यादव व लक्ष्मी यादव के घर न्यायालय से प्राप्त इश्तहार चस्पाया. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों व समय पर हुए हत्याकांड संख्या 300/2024, 330/2024 और 206/2024 के उपरोक्त सभी आरोपी हैं, जो महीनों से फरार चल रहे हैं. इन सभी आरोपियों को कोर्ट द्वारा की बार वारंट सम्मन जारी किया गया। लेकिन सभी आरोपी घर छोड़ फरार है. न्यायालय के आदेश के आधार पर पुलिस ने शनिवार को थानाध्यक्ष कंचन भास्कर के नेतृत्व में हत्याकांड के फरार चार आरोपियों के घर बैंड बाजा के साथ इश्तेहार चस्पाया गया. उन्होंने बताया कि अगर इसपर भी उपरोक्त सभी आरोपी न्यायालय में आत्म समर्पण नही करते है तो इन सभी इश्तहार चस्पाए गये घरों का कुर्की जब्ती किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >